प्रिंयका अब युवाओं के लिए लेकर आई 20 लाख नौकरियों का भर्ती विधान मेनिफेस्टो

युवाओं

नई दिल्ली। यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। हम यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। यूपी में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

  • प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, 6 हजार डॉक्टर भर्ती करेंगे।
  • विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।
  • अतिपिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे।
  • युवाओं में नशा रोकने के लिए एक ऐसा संस्थान बनाएंगे, जिसका सेंटर लखनऊ में होगा। इसके 4 हब होंगे। यहां काउंसलिंग के कैंप लगेंगे।
  • हम एक यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं। युवाओं के लिए ये बड़ा फेस्टिवल होगा।
  • क्रिकेट के लिए विश्वतस्तरीय एकेडमी बनाएंगे।

राहुल ने कहा कि ये नया विजन है। भारत को नए विजन की जरूरत है। भाजपा के भीतर भी यदि आप पूछेंगे कि उनका विजन फेल हो रहा है। हम यूपी से नया विजन शुरू करना चाहते हैं। हम यूपी के लिए नई कल्पना ला रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना तय नहीं किया है। हालांकि प्रियंका ने माना कि वह खुद यूपी में कांग्रेस का चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *