PM मोदी बोले- रेलवे को लेकर लोगों की टूट चुकी उम्मीदें पूरी कर रहे हैं

PM नरेद्र मोदी का भोपाल दौरा

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में 100 करोड़ की लागत से बने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन(हबीबगंज) का लोकार्पण कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रानी कमलापति का नाम जुड़ने से गोंड गौरव भारतीय रेलवे से जुड़ा है। आज का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है। कितना उज्जवल है। इसका प्रतिबिंब भोपाल के इस भव्य रेलवे स्टेशन में जो भी आएगा, उसे दिखाई देगा। भोपाल के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का सिर्फ कायाकल्प नहीं हुआ है, बल्कि गिन्नौरगढ़ की रानी का नाम जुड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि 6 साल पहले तक जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, वो भारतीय रेल को ही कोसते हुए ज्यादा नजर आता था। स्टेशन पर भीड़ भाड़ गंदगी। खाने-पीने की असुविधा। ट्रेन में गंदगी। सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। लोग चेन लेकर बैग में ताला लगाते थे। दुर्घटना का भी डर रहता था।

उन्होंने कहा कि एक जमाना था, जब रेलवे के प्रोजेक्ट को ड्राइंग बोर्ड से जमीन पर उतरने में सालों साल लग जाते थे। मैंने पिछले दिनों समीक्षा की तो एक प्रोजेक्ट 40 साल से कागजों पर है। अब यह काम भी मुझे ही करना पड़ेगा, मैं करूंगा, यह भरोसा देता हूं। हमारा VIP (वेरी इंपोर्टेंट पर्सन) से EPI (एवरी पर्सन इंपोर्टेंट) पर फोकस है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *