Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी बोले- क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के प्रति भारत जागरूक

PM Modi said in the UN meeting, Mother Earth will have to be comfortable for the next generation

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ई 100 पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम ने इथेनॉल को 21वीं सदी के भारत की प्रथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि भारत क्लाइमेट जस्टिस के नेता के रूप में उभर रहा है। पीएम मोदी ने साथ ही साल 2020-25 के लिए भारत में एथनॉल मिश्रण की कार्ययोजना पर विशेषज्ञ समिति ​की रिपोर्ट का अनावरण किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर भारत ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इथेनॉल सेक्टर के विकास के लिए एक पीएम मोदी ने विस्तृत रोडमैप को जारी किया। देशभर में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण से जुड़ा महत्वाकांक्षी E-100 पायलट प्रोजेक्ट पुणे में लॉन्च किया गया है।

विश्व भर में क्लाइमेट चेंज की वजह से जो चुनौतियां सामने आ रही हैं, भारत उनके प्रति जागरूक भी है और सक्रियता से काम भी कर रहा है। इथेनॉल, 21वीं सदी के भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में जुड़ गया है। इथेनॉल पर फोकस से पर्यावरण के साथ ही एक बेहतर प्रभाव किसानों के जीवन पर भी पड़ रहा है। आज हमने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को 2025 तक पूरा करने का संकल्प लिया है। देश में 6-7 साल में रिन्यूएबल एनर्जी की हमारी क्षमता में 250% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इंस्टॉलड रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के मामले में भारत आज दुनिया के टॉप-5 देशों में है। इसमें भी सौर ऊर्जा की क्षमता को बीते 6 साल में लगभग 15 गुना बढ़ाया है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *