13 दिन के अंतराल में 9वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Pump Strike In Rajasthan

जयपुर : देश में जैसे ही पिछले दिनों 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आए उसी दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ग्राफ ऊपर जाने लग गया। 4 मई को आए परिणाम वाले दिन से लेकर आज 16 मई तक 13 दिन के अंदर पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज भी पेट्रोल पर 26 पैसे, जबकि डीजल पर 29 पैसे बढ़ाए है। इसके बाद आज जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.10 और डीजल की कीमत 91.94 रुपए प्रतिलीटर पर पहुंच गई।

जयपुर में 100 रुपए के नजदीक पहुंचा सामान्य पेट्रोल

पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद अब जयपुर में भी सामान्य पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के नजदीक पहुंच गई है। आज जयपुर में सामान्य पेट्रोल एक लीटर 99.10 रुपए में बिक रहा है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल की रेट 102.16 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की रेटों का सीधा असर आमजन के खाद्य-पदार्थो पर भी पड़ता है। तेल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो जाता है, जिसके कारण अन्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *