Headlines

Delhi Lockdown News: सरकार ने बढ़ाया सात दिन का लॉकडाउन

delhi lockdown news Delhi LockDown News

नई दिल्ली : घटती संक्रमण दर के बीच दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन(Delhi Lockdown News) बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली में लॉकडाउन अब 24 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदियो के साथ लागू रहेगा। दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली में 17 की सुबह पांच बजे लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म हो रहीं थीं। उससे पहले ही रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए।

दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर

सीएम ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों के आने में कमी दर्ज की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने के लिए किया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में इससे ज्यादा रिकवरी देखने को मिल सकती है। लॉकडाउन में पाबंदियां पहले जैसे ही रहेंगी।

सीएम ने कहा कि वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और कंपनियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है स्थिति जल्द से जल्द ठीक होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को रोकने के लिए दिल्ली सरकार उच्च कदम उठाएगी। दिल्ली में सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर रोक रहेगी। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।

इससे पहले रविवार को सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। लोग बहुत दुःखी हैं। ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है। मेरी ‘आप’ के हर कार्यकर्ता से अपील है कि वे जहां भी हैं, अपने आस-पास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें। इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *