Headlines

पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने ट्विटर के प्रतिनिधियों को पेश होने का दिया समन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच जारी तनातनी के बीच इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों को समन किया है। इन्हें 18 जून को कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। इसमें नए IT कानूनों पर चर्चा हो सकती है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ट्विटर को नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, सोशल या ऑनलाइन न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल रोकने और डिजिटल स्पेस में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर समन किया गया है। कमेटी की अध्यक्षता तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर करते हैं।

IT नियम और हाल की घटनाओं पर भी चर्चा होगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमेटी IT नियम और हाल की घटनाओं पर भी चर्चा करेगी, जिसमें मैनिपुलेटेड मीडिया विवाद और ट्विटर इंडिया के अधिकारियों से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जैसे मुद्दे शामिल हैं। कमेटी ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के अधिकारियों को भी बुलाया है। कमेटी जारी विवादों पर मंत्रालय का वर्जन भी जानना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *