Headlines

ऑपरेशन गंगा : 11 फ्लाइट्स से वापस वतन लौटेंगे 2200 भारतीय

ganga e1646457872610

नई दिल्ली : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत शनिवार को 11 फ्लाइट्स आएंगी। इनमें 2,200 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इन फ्लाइट्स में से 10 दिल्ली में और एक मुंबई में उतरेगी। सुबह 8 बजे तक वायुसेना के तीन C-17 कार्गो विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। रोमानिया के सुसिआवा से 229 भारतीयों को लेकर इंडिगो का एक विमान भी सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचा था।

भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है। रूस के हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से ही बंद है। यूक्रेन में इंडियन एम्बेसी ने कहा है कि वह युद्ध वाले इलाके खार्किव और पिसोचिन में फंसे स्टूडेंट्स को निकालने में लगी है। खार्किव से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को निकाला भी जा चुका है। पिसोचिन से स्टूडेंट्स को निकालने के लिए भारत सरकार के खर्च पर शनिवार को बसें चलाई जाएंगी।

13 1 1646439677

मुश्किल स्थितियों के बाद भी खार्किव और पिसोचिन में फंसे स्टूडेंट्स के लिए भोजन और पानी पहुंचाया गया है। खार्किव में करीब 300 भारतीय अब भी फंसे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेन से भारतीयों को लेकर 18 विमान भारत पहुंचे हैं। इनसे करीब 4 हजार भारतीयों को वापस लाया गया है। अब तक कुल 48 फ्लाइट्स में 10 हजार 348 भारतीयो‌ं को वापस लाया जा चुका है।

रिजिजू स्लोवाक पीएम से मिले

ऑपरेशन गंगा की निगरानी के लिए स्लोवाकिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वहां के पीएम एडुअर्ड हेगर से मुलाकात की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से भारतीयों को निकालने में सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *