केमिस्ट्री के नोबेल: जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को मिला सम्मान

नोबेल

न्यूयार्क : 2021 के केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल यह सम्मान जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को दिया गया है। दोनों को यह पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है।

इससे पहले मंगलवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को देने का एलान किया था। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *