Headlines

कोरोना में हुई मौतों का वास्तविक आंकलन करके आश्रितों को मुआवजा दे सरकार – हनुमान बेनीवाल

दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को लोक सभा में कोरोना काल में हुई मौतों का वास्तविक आंकलन करके उनके आश्रितों को आर्थिक संबल देने की मांग उठाई । सांसद ने कहा कि कोरोना में जो मौते हुई वो सरकारी आंकड़ों से कई गुना अधिक है। ऐसे में जिन की मृत्यु कोरोना से हुई परंतु मृत्यु का कारण कोरोना उल्लेखित नही था ऐसे लोगो की मृत्यु कोरोना से मानने के लिए नीति बनाई जाए।

सांसद ने राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा की राजस्थान में 3200 महिलाओं की मृत्यु कोरोना के कारण होना शासन ने स्वीकार किया ,परन्तु आज तक उनके परिजनो को मुआवजा नहीं दिया गया। बेनीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद राजस्थान सहित कई राज्यों की सरकारों की आंख खुली और कोरोना काल में हुई मौतों का मुआवजा देने के विषय को संज्ञान में लिया गया।बेनीवाल ने कहा कि सरकार को कोरोना में दिवगंत हुए लोगों के आश्रितों को 50000 के स्थान पर पांच से लाख रूपये का मुवावजा दिया जाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *