Headlines

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज़ को हराया

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज़ को हराया

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने अपने ही घर में वेस्टइंडीज को तीन वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए। सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच शुक्रवार (11 फरवरी) को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 96 रन से जीत हासिल की और सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।

तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। टीम इंडिया ने 42 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा (13), विराट कोहली (0) और शिखर धवन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए थे।

पंत और श्रेयस ने टीम को संभाला

ऐसे मुश्किल समय में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रन की पार्टनरशिप की। पंत ने 54 बॉल पर 56 रन बनाए। जबकि अय्यर ने 111 बॉल पर 80 रन जड़ दिए। आखिर में ऑलराउंडर दीपक चाहर ने 38 बॉल पर 38 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 34 बॉल पर 33 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 265 तक पहुंचाया. दोनों ने 53 रन की पार्टनरशिप की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *