Headlines

श्रीरामकृष्ण सेवा संस्थान जन्माष्टमी के अवसर पर करेगा दिल्ली में कृष्ण नाटिका का मंचन

Sri Ramakrishna Seva Sansthan to stage Krishna Natika in Delhi on the occasion of Janmashtami

-नीति गोपेंद्र भट्ट

नई दिल्ली: श्रीरामकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से 29अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर नई दिल्ली के कमानी सभागृह में कृष्ण नाटिका का मंचन किया जायेगा।यह जानकारी संस्थान के संस्थापक और चेयरमेन ओ पी बागला और नव निर्वाचित प्रधान पुष्पेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में आयोजित नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि कृष्ण नाटिका का मंचन श्री राम कला केन्द्र के विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा किया जायेगा।

नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भी

प्रधान पुष्पेन्द्र गोयल ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपने समाज सेवा कार्यक्रमों के अन्तर्गत दिल्ली के परमहंस अस्पताल में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा।इस शिविर में दो सौ निःशुल्क नेत्र चिकित्सा मोतिया बिंद आदि ऑपरेशन किए जायेंगे।

कोविड काल में प्रदान की गई एम्बुलेंस

उन्होंने बताया कि ओपी बागला ट्रस्ट के सहयोग से दिल्ली के निगम बोध घाट को प्रदान की गई एम्बुलेंस वाहन कोविड काल में मृतकों को घाट पर लाने में बहुत उपयोगी साबित हुई।सुमन कुमार गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि सहयोगी संस्था राजस्थान रत्नाकर की ओर से भी दो एम्बुलेंस दी गई है।

0f5e2449 bd38 4f15 8cf1 1bd4f783c618 1

याज्ञनिक ने दिया सकारात्मक संदेश

बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित सुप्रसिद्ध कथा वाचक अजय याज्ञनिक ने सदस्यों का आह्वान किया कि वे समाज को भय मुक्त बनाने और रोग मुक्त वातावरण बनाने में सहयोगी बने।
उन्होंने शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी कोविड से निपटने के लिए भारतीय संस्कारों की पालना करते हुए मानसिक तौर पर मजबूत और सकारात्मक बनने पर जोर दिया।
इस मौके पर याज्ञनिक बागला और संस्थान के निवर्तमान प्रधान रतन पोद्दार महामन्त्री जय प्रकाश गोयल आदि ने नए प्रधान पुष्पेन्द्र गोयल को गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में कार्यकारिणी और महिला समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *