Headlines

राजस्थानी भाषा पर आधारित एक टीवी चेनल शुरू कराने में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

राजस्थानी भाषा पर आधारित एक टीवी चेनल शुरू कराने में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

नई दिल्ली। भारतीय भाषा और संस्कृति संगम के उपाध्यक्ष हेमजीत मालू ने केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से नई दिल्ली में भेंट कर राजस्थानी भाषा पर आधारित एक टीवी चेनल शुरू कराने में केंद्र सरकार से सहयोग दिलाने का आग्रह किया है।साथ ही संस्कृति के ग़लत ठंग से होने वाले चित्रण को रोकने के लिए ढोस प्रयास करने पर भी बल दिया है।

उन्होंने कहा कि देश विदेशों के लगभग हर हिस्से में बड़ी संख्या में मारवाड़ी रहते है जो कि न केवल उस इलाक़े विशेष की प्रगति में योगदान दे रहें है वरन आज भी भावनात्मक रूप से देश की माटी से भी जुड़े हुए है। इनमें से अधिकांश लोग अपने परिवार के मांगलिक कार्यों के लिए अपनी जन्म भूमि पर आते है। प्रवासी भारतीय हमारे देश की महान संस्कृति की जड़ों से जुड़े हुए है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भारत सरकार को विशेष कदम उठाने चाहिए। मालू ने राजस्थान की कला, संस्कृति एवं बेजोड़ इतिहास की विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थानी लोकगीत और संगीत बेजोड़ है। इस माटी के हर हिस्से में कहानियों का भंडार छुपा हुआ है। उन्होंने राजस्थान के हेरिटेज, रंग बिरंगे एवं जीवंत लोक जीवन तीज त्योहारों मेलों और उत्सवों आदि को भी रेखांकित किया एवं कहा कि यहाँ विविधताओं में एकता के मिलन का यह एहसास हर किसी के मन को एक सुखद अनुभूति देता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *