PM मोदी ने पांच राज्यों में जीत का दिया मंत्र, बोले- जन सेवा ही सबसे बड़ी पूजा

PM मोदी ने पांच राज्यों में जीत का दिया मंत्र, बोले- जन सेवा ही सबसे बड़ी पूजा

नई दिल्ली: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। उन्होंने जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार पर केंद्रित पार्टी नहीं है। सेवा, संकल्प व समर्पण इसके मूल्य हैं। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है।

नमो ऐप में खिलेंगे ‘कमल पुष्प’
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से भाजपा की निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के जीवन को ‘नमो ऐप’ में ‘कमल पुष्प’ फीचर के जरिए पेशकर दुनिया के सामने लाया जाए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरे सत्र में गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा आने वाले समय में भाजपा चुनाव के संबंध में पूरा विषय रखा गया। बैठक में महंगाई व तेल के दामों पर भी चर्चा हुई।

PM मोदी ने पांच राज्यों में जीत का दिया मंत्र, बोले- जन सेवा ही सबसे बड़ी पूजा

ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता
पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता है। आप को लोगों से मिलना होगा, उनके अनुभव को लेना होगा। आपको आम लोगों से जुड़ना होगा, तब आपको अनुभव व तजुर्बे होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास व अपनत्व को लेकर चलना होगा। कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 19 माह में पार्टी ने महामारी के दौर में बेहतरीन सेवा कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति पैदा की है।

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विन शर्मा ने बैठक में कहा कि आने वाले समय में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि इस तैयारी के साथ बैठक में सारे विषयों को रखा गया।

दुनिया ने माना भारत का लोहा
पीएम ने बैठक में कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया। दुनिया के लोगों ने भारत का लोहा माना। भाजपा ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है।

जेपी नड्डा ने की मोदी की तारीफ
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन भाषण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने महामारी के बीच साहसी कदम उठाए। इससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा। नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला पीएम ने लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कोविड से लड़ने के लिए तीन T (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) तकनीक का पालन किया गया। मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *