Headlines

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार: कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आए थे शूटर

नई दिल्ली : रोहिणी कोर्ट परिसर में बदमाशों ने गोली मारकर दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी (30) की हत्या कर दी। इस गैंगवार में गोगी समेत कुल 3 लोग मारे गए हैं। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। बता दे कि , गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में पहले से मौजूद 2 शूटरों ने उस पर फायरिंग कर दी और गैंगस्टर गोगी मारा गया।

हमलावर पर था 50 हजार का इनाम
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपए का इनाम था।

Gang war in Delhi's Rohini court: Gangster Jitendra Gogi was shot in the court, the shooter disguised as a lawyerदिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार: कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को लगी थी गोली, वकील के वेश में आया शूटर

गोगी को लगीं तीन गोलियां, अस्पताल में हुई मौत
वकील ललित कुमार ने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं। जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। गोगी की अस्पताल में मौत हो गई।

ललित कुमार ने यह भी बताया कि घटना गोगी की सुनवाई के दौरान हुई। जज, स्टाफ और वकील भी मौजूद थे। सुनने में आया है कि हमारी एक इंटर्न के पैर में भी गोली लगी है। घटना आज लगभग एक-डेढ़ बजे की है। सुबह ठीक से चेकिंग नहीं हो पाती है। बहुत बड़ी लापरवाही है।

Gang war in Delhi's Rohini court: Gangster Jitendra Gogi was shot in the court, the shooter disguised as a lawyerदिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार: कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को लगी थी गोली, वकील के वेश में आया शूटर

जितेंद्र उर्फ गोगी पिछले दो साल से तिहाड़ जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान रोहिणी कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए बैठे अन्य दो शूटर ने उस पर हमला कर दिया। कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद इलाके को सील कर दिया गया है।

2 साल पहले पकड़ा गया था जितेन्द्र
मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को 2020 में स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। गोगी के साथ कुलदीप फज्जा को भी पकड़ा गया था। कुलदीप फज्जा बाद में 25 मार्च को कस्टडी से फरार हो गया था। फज्जा जीटीबी अस्पताल से फरार हुआ था। बाद में वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, जितेंद्र गोगी ने अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उसके नेटवर्क में 50 से ज्यादा लोग हैं।

Gang war in Delhi's Rohini court: Gangster Jitendra Gogi was shot in the court, the shooter disguised as a lawyerदिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार: कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को लगी थी गोली, वकील के वेश में आया शूटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *