Headlines

यूक्रेन पर साइबर अटैक: सरकारी वेबसाइट, ऑनलाइन बैंकिंग समेत 10 वेबसाइट्स हैक

यूक्रेन पर साइबर अटैक: सरकारी वेबसाइट, ऑनलाइन बैंकिंग समेत 10 वेबसाइट्स हैक

नई दिल्ली: आज वह तारीख है, जब यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का अंदेशा जताया जा रहा है। अमेरिकी रिपोर्टों के अलावा यूक्रेन भी इसकी आशंका जाहिर कर चुका है, लेकिन क्या रूस ने सच में यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। इस संकट के बीच यूक्रेन में साइबर हमले की खबर सामने आई है। यूक्रेन की 10 महत्वपूर्ण वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। यूक्रेन ने कहा कि देश के रक्षा मंत्रालय, सैन्य बल और दो सरकारी बैंकों की वेबसाइट एक साइबर हमले (Cyber Attack) का शिकार हुईं हैं। इसके पीछे रूस का हाथ हो सकता है।

साइबर अटैक यूक्रेन को निशाना बनाने वाले कई हैकिंग ऑपरेशनों में से एक है। ये हमला तब हुआ है, जब यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, रूस ने इस आरोप से इनकार किया। कहा- हमने अपने कुछ सैनिकों को बॉर्डर से पीछे हटने के लिए कहा है, लेकिन पश्चिमी शक्तियों ने इसका सबूत मांगा है।

रक्षा से लेकर विदेश मंत्रालय तक की वेबसाइट ठप

यूक्रेन सरकार के मुताबिक, वहां पर डीडीओएस साइबर अटैक हुआ है। इसकी वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और बड़े बैंकों की वेबसाइट शामिल हैं। यूक्रेन के सबसे बड़े सरकारी बैंक और कई प्राइवेट बैंकों के ऐप तक काम नहीं कर रहे हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं हो पा रहा है। इसकी पुष्टि खुद सूचना एवं तकनीकि मंत्रालय की ओर से की गई है। हालांकि, कहा गया है कि बैंकों में जमा ग्राहकों के फंड को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

पहले भी हो चुका है साइबर अटैक

जनवरी में भी यूक्रेन पर साइबर अटैक हुआ था। तब 70 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। उस समय भी यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया था। रूस ने साल 2017 में यूक्रेन पर बड़ा साइबर हमला किया था। उसने NotPetya नाम के वायरस के जरिए दुनियाभर में 10 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *