Headlines

राजधानी दिल्ली में सभी निजी दफ्तर और रेस्टोरेंट-बार रहेंगे बंद, नई गाइडलाइन जारी

राजधानी दिल्ली में सभी निजी दफ्तर और रेस्टोरेंट-बार रहेंगे बंद, नई गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिसके चलते DDMA ने राजधानी में कुछ और पाबंदियां लगाई हैं। इसके तहत आज से दिल्ली में निजी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और बार आदि भी बंद रहेंगे, हालांकि होम डिलीवरी सेवा चालू रहेगी। अगर कोई शख्स नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो वह आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के सेक्शन 51-60 और आईपीसी की धारा 188 का दोषी होगा और इन्हीं धाराओं के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

DDMA ने ये नई गाइडलाइन की है जारी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीएमए) ने नया आदेश जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली के वो सभी निजी दफ्तर जो गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं वह पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहां का काम वर्क फ्रॉम होम के नियम के तहत होगा। जो दफ्तर जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं सिर्फ वही खुले रहेंगे। सभी रेस्टोरेंट और बार भी आज से बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि यहां आकर बैठकर खाना नहीं खाया जा सकेगा। हालांकि रेस्टोरेंट को यह इजाजत रहेगी कि वह होम डिलीवरी और टेक अवे की सेवाएं देते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *