Headlines

मानसून सेशन में मार्शलों पर हमला करने का आरोप में राज्यसभा से 12 सांसद सस्पेंड

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन (11 अगस्त को) सुरक्षा बलों से बदसलूकी के आरोप में राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों को पूरे शीत सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। 110 दिन पहले हुई इस घटना पर संसद के शीत सत्र में कार्रवाई हुई है। संसद का यह सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। संसद में कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा-राज्यसभा में पास होने के बाद सदनों की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस, TMC, शिवसेना और लेफ्ट के MP
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सोमवार को निलंबित सांसदों के नाम की घोषणा की। इनमें कांग्रेस के 6 सांसद: फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। ममता बनर्जी की पार्टी TMC से डोला सेन और शांता छेत्री को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई शामिल हैं। वहीं CPM के एलाराम करीम और CPI के बिनॉय विश्वम भी निलंबित होने वाले सांसदाें की लिस्ट में शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *