Headlines

मोदी ने PM किसान सम्मान निधि की 8वीं किश्त की जारी

Modi releases 8th installment of PM Kisan Samman Nidhi impact voice news

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 8वीं किस्त का वितरण शुरू कर दिया। PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खुद कई किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने की। इस कार्यक्रम में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सांसद भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की।

 

जानकारी के मुताबिक, 8वीं किस्त के रूप में 9.5 करोड़ किसानों को 2000-2000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस पर केंद्र सरकार 19 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। PM किसान सम्मान निधि स्कीम की घोषणा 2019 में अंतरिम बजट में की गई थी। यह स्कीम दिसंबर 2018 से लागू हुई थी।

किसानों से बातचीत की PM मोदी ने 

आठवीं किस्त की राशि ट्रांसफर करने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चरिए बातचीत की। PM मोदी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव के किसान अरविंद निषाद के साथ बातचीत की शुरुआत की है। अरविंद नमामि गंगे प्रोजेक्ट से भी जुड़े हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अंडमान निकोबार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू एंड कश्मीर, मेघालय समेत कई राज्यों के किसान जुड़े हुए थे है।

क्या है पीएम किसान योजना के तहत लाभ ?

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रपये की वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाती है जिसका भुगतान 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किया जाता है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना चलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *