जयपुर। सोशल मीडिया में आज सुबह-सुबह ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन की भ्रामक खबर तेजी से वायरल हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक के बाद एक दो ट्वीट कर बताना पड़ा कि वे पहले से बेहतर हैं। लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता को भी स्पष्ट करना पड़ा कि कल्याण सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है। कल्याण सिंह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।
I was deeply touched to know that during his conversation with @JPNadda Ji, Kalyan Singh Ji remembered me. I also have many memories of my interactions with Kalyan Singh Ji. Several of those memories came back to life. Talking to him has always been a learning experience.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2021
कल्याण सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही लोगों ने बिना किसी प्रकार की पुष्टि किए ही श्रद्धाजंलि देना शुरू कर दिया। कल्याण सिंह के राममंदिर के समय के वीडियों तक सोशल मीडिया पर आ गए और उनके योगदान को याद किए जाने लगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए और बताया कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब मिलने गए तो आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी।
नड्डा के साथ गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
Countless people across India are praying for the speedy recovery of Kalyan Singh Ji. Yesterday @JPNadda Ji, CM @myogiadityanath Ji and others went to the hospital to meet him. I just spoke to his grandson and enquired about his health.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2021
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। पीएम ने दूसरे ट्वीट में कल्याणसिंह के पोते से हुई बातचीत का जिक्र किया। पीजीआई लखनऊ ने भी स्पष्ट किया कि उनकी हालत पहले से काफी बेहतर हैं।
आप सभी से अनुरोध है कि अफवाहो पर ध्यान न दे , आदरणीय बाबूजी कल्याण सिंह जी अभी स्वस्थ्य है और जल्द अस्पताल से घर आएँगे,आप सभी का प्यार , स्नेह और आशीर्वाद बाबूजी के साथ है।
जय श्री राम।। pic.twitter.com/IqfwYuxarY— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) July 9, 2021
कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान में तबीयत बिगडऩे पर बीते रविवार को उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पीजीआई निदेशक डॉ. धीमन ने बताया कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है।
