रतलाम में कार पुलिया से टकराई, ​​​​​​​दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

रतलाम में कार पुलिया से टकराई, ​​​​​​​दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

रतलाम: रतलाम में दूल्हा-दुल्हन वैलेंटाइन-डे के दिन दुनिया छोड़ गए। दोनों की शादी 12 दिन पहले हुई थी। अभी दुल्हन के हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था। ये हादसा कार चला रहे दूल्हे को झपकी आने से हुआ। तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा युवक की दोनों बुआ की जान चली गई। वहीं दूल्हे की मां गंभीर रूप से घायल है। परिवार धार के साला गांव से राजस्थान पूजा के लिए जा रहा था। शादी दो फरवरी को हुई थी।

रतलाम की बिलपांक पुलिस ने बताया कि धार के खलघाट के साला गांव निवासी राठौर परिवार के सदस्य राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान कार महू-नीमच फोरलेन पर प्रकाश नगर के पास पुलिस से टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला। मौके पर ही दूल्हे रविराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह (30), रेणु कुंवर पत्नी रविराजसिंह (22), बुआ भवर कुंवर पति सज्जन सिंह शेखावत (45) झुंझुनू और दूसरी बुआ रेणु कुंवर पति राजवीर सिंह शेखावत (42) निवासी जयपुर की मौत हो गई। रविराज की मां हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें रतलाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *