Headlines

लोहिया ने गोवा की आज़ादी का मार्ग किया प्रशस्त- मुख्यमंत्री सांवत

मडगांव। डॉ. राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से गोवा क्रांति दिवस के अवसर पर 27 और 28 नवम्बर को गोवा की राजधानी पंजिम से 15 किमी दूर मडगांव में आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन का शनिवार को  राज्यपाल पी एस श्रीधरन ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत और विपक्ष के नेता डॉ दिगम्बर कामत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने देश और गोवा की आज़ादी में डॉ. लोहिया के योगदान को रेखांकित करते हुए युवा पीढ़ी से उनके विचारों को आत्मसात कर देश को मज़बूत बनाने पर जोर दिया।

लोहिया

मुख्यमंत्री ने कहा देश 1947 में आज़ाद हो गया मगर गोवा को 14 साल बाद आज़ादी मिली इसके कारणों पर विस्तृत मंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा लोहिया ने संघर्ष और आंदोलन की राह दिखाई थी। समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोहिया के संघर्षमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने आज़ादी के सेनानियों और अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एक्शन इन गोवा आदि पुस्तकों का अतिथियों ने विमोचन किया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय विचार मंथन के प्रथम दिन महिलाओं के योगदान, लोहिया और भारतीय भाषा पर चर्चा की गई। गोवा की आज़ादी में डॉ लोहिया के योगदान पर एक डोकुमेंटरी फिल्म और लघु नाटिका भी मंचित की गई। डॉ. राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। दामू नायक ने परिचय दिया। राष्ट्रीय विचार मंथन में देशभर के प्रतिनिधि भाग ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *