नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन के दौरान ऑक्शनर ह्यूज एडमिडेस ऑक्शन के दौरान स्टेज से गिर गए और मेगा ऑक्शन को बीच में ही रोकना पड़ा। तब वानिंदु हसारंगा के लिए बोली लग रही थी. इसी बीच वह स्टेज से कोलैप्स कर गए, जिसके बाद ऑक्शन को बीच में ही रोकना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्ययूज गलती से गिर पड़े थे, उन्हें सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं है।
ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन एक्सपर्ट हैं। वह 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनिया भर 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।
