नई दिल्ली। आखिरकार कोरोना की लहर का असर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL पर भी पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद KKR का आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने मैच टाले जाने की जानकारी दी है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर्स संक्रमित हो गए। IPL के नियमों के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों को भी बायो-बबल में रखा गया था। संक्रमण की खबर से बेंगलुरु खेमे में भी चिंता थी और वह मैच खेलने को लेकर ज्यादा उत्सुक नजर नहीं आ रहे थे।
