Tokyo Paralympic : टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में भारत के हाथ निराशा लगी है। गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा आज अपने साथी सिद्धार्थ बाबू और दीपक सैनी के साथ क्वालीफाई राउंड में ही बाहर हो गईं। छठी सीरीज में भारत की तरफ से अवनि लेखरा ने 10.496 अंक हासिल किए और वह 27वें नंबर रहीं। सिद्धार्थ 10.425 अंक हासिल कर 40वें नंबर रहे। दीपक सैनी 10.451 अंकों के साथ 43वें स्थान पर रहे। इस तरह तीनों भारतीय निशानेबाज बाहर हो गए।
इससे पहले जयपुर की रहने वाली अवनि लेखरा ने Tokyo Paralympic में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है। फाइनल में 249.6 पॉइंट हासिल कर उन्होंने यूक्रेन की इरिना शेटनिक के रिकॉर्ड की बराबरी की। शूटिंग में गोल्ड जीतने के साथ ही अवनि देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं, जिसने ओलिंपिक या पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता हो।
