Headlines

Incident : रिहायशी बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 4 महिलाओं समेत 7 की मौत

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में शुक्रवार को पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिर गया। इससे बिल्डिंग में रहने वाले 7 लोगों की मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। दो लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें ठाणे के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के हैं। इस इलाके में एक महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

5वीं मंजिल का स्लैब ढह गया

रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के चीफ संतोष कदम ने बताया कि नेहरू चौक एरिया में बनी इस इमारत का नाम साईं सिद्धि है। इसकी 5वीं मंजिल का स्लैब ढह गया। मलबे से अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं। बिल्डिंग में 29 परिवार रहते थे। बिल्डिंग का निर्माण 1994- 95 के बीच हुआ था।

स्लैब

मृतकों 4 महिलाएं भी शामिल

मृतकों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष शामिल हैं। इनमें पूनीत बजोमल चांदवाणी (17 वर्ष), दिनेश बजोमल चांदवाणी (40 वर्ष), दीपक बजोमल चांदवाणी (42 वर्ष), मोहिनी बजोमल चांदवाणी (65 वर्ष), कृष्णा इनुचंद बजाज (24 वर्ष), अमृता इनुचंद बजाज (54 वर्ष), लवली बजाज (20 वर्ष) शामिल हैं।

दो हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा

उल्हासनगर टाउनशिप में 15 मई को इसी तरह एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। यह इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का ही स्लैब गिर गया था। इसके बाद दूसरे फ्लोर के स्लैब भी गिरते चले गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बचाव टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *