Headlines

आयडिया टीवी नेटवर्क के ब्रह्मत्व OTT चैनल का प्रोमो लॉन्च

ब्रह्मत्व OTT

कोलकाता : आयडिया टीवी नेटवर्क OTT की ओर से आज ब्रह्मत्व चैनेल लॉन्च करने की घोषणा की गई और साथ ही इसका प्रोमो भी लॉन्च किया गया। कोलकाता के बरसाना बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक व ब्राह्मण समाज के देश के जाने माने व्यक्तित्व सुशील ओझा ने इस प्रोमो को लॉन्च किया। युवा उद्योगपति दीपू शर्मा इस अवसर पर प्रधान अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आयडिया टीवी के फाउंडर निदेशक, प्रखर पत्रकार गौरव तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के गौरवशाली अतीत, अतुलनीय योगदान व वर्तमान परिस्थितियों को इस चैनल में समुचित स्थान दिया जाएगा। आजादी से लेकर अबतक राजनैतिक परिदृश्य में ब्राह्मणों के महत्व को इस चैनल पर परिदर्शित किया जाएगा। गौरव तिवारी ने आह्वान किया कि आप सब ब्रह्मत्व चैनेल को सफल बनाने में अपना योगदान करें।

WhatsApp Image 2021 08 07 at 7.20.17 PM 1

आयडिया व ब्रह्मत्व की को-फाउंडर विभा शर्मा ने बताया कि हमारा फोकस नार्थ इष्ट क्षेत्र में है जहाँ से ब्रह्मत्व के अनेक विषय जुड़े हैं। समारोह में राजेंद्र खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, अशोक पारीक, राजकुमार व्यास, अमित शर्मा, ललिता जोशी, जगदीश गोवला, मधु शर्मा, स्वाति शर्मा, संगीता नागला, कविता शर्मा, राजकुमार नोवाल, रामनिवास चोटिया सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *