Earthquake: जापान से लद्दाख तक हिल गई धरती, टोक्यो में 7.3 की तीव्रता का भूकंप; सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप

नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो बुधवार को भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। यहां रात के 8.06 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। राष्ट्रीय भूकपं विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 7.1 की भूकंप की तीव्रता माप गई। इसके बाद उत्तरी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बुधवार रात लगभग 8:06 बजे जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से एएफपी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसके बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।

वहीँ, लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके देर शाम लद्दाख में 7:05 बजकर महसूस किए गए है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोक्यो में आज से 11 साल पहले यानी 2011 में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद यहां सुनामी भी आई थी, जिसने फुकुशिमा परमाणु आपदा का रूप ले लिया था। 2011 में 11 मार्च को नौ तीव्रता के भूकंप से पूर्वोत्तर जापान कांप गया था और इसके बाद आई सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *