Headlines

डॉ.सतीश उपाध्याय इंडो अमरीकन आइकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित

डॉ.सतीश उपाध्याय इंडो अमरीकन आइकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित

औरंगाबाद। ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र में प्रकांड विद्वान डॉ सतीश उपाध्याय को ज्योतिष शास्त्र व वास्तुशास्त्र विषय में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष संघ, अमेरिका की ओर से इंडो अमरीकन आइकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया हैं। संस्था के अध्यक्ष पेग्गी विलमोट बेकर , चेयरमेन डी वायन, उपाध्यक्ष डॉ शंकरनारायणन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री, संचालक डॉ दिवाकरन, डॉ दिव्या पिल्लई ने डॉ सतीश उपाध्याय को ये सम्मान प्रदान किया।

साथ ही माँ भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान, इंदौर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य डॉ संतोष भार्गव एवं मुख्य सलाहगार प्रो डॉ. ऋषिकेश आचार्य तथा कार्यकारिणी द्वारा डॉ सतीश उपाध्याय को ज्योतिष वाचस्पति की उपाधी से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2021 07 08 at 7.49.31 PM

डॉ सतीश उपाध्याय अंतर्राष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सेवाभावी सामाजिक, ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र आदि अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार से सन्मानित है ।
विश्व विख्यात ज्योतिषी डॉ अजय भांभी, डॉ दलीप कुमार, आचार्य, डॉ रमेश वायगावकर, आचार्य डॉ सुनील शर्मा, प्रो राजेश शर्मा, प्रो अनिल मित्रा, डॉ सतपाल भारद्वाज, आचार्य मिना सालवान डॉ पुरषोत्तम दरक, संजय मंत्री, दौड़ता मनुष्य परिवार के रामनारायण जोशी ,सुरेश पारीक, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी ए आर बी शर्मा , सी ए सत्यनारायण जाजू ने उपाध्याय को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *