Headlines

अमित शाह और सीएम योगी के बीच हुई यूपी चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे पर हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच चली करीब डेढ़ घंटे तक बैठक। सीएम योगी कल सुबह 11 बजे के आसपास पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद वो दोपहर साढ़े 12 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। इस दौरान यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है।

मोदी-शाह के साथ मुलाकात को माना जा रहा है कि यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा यूपी में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

यूपी में अगले साल होने है विधानसभा चुनाव

बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हुए हैं। योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *