Headlines

दिल्ली में अब सिर्फ एक मेयर होगा, तीनों MCD के विलय को मोदी कैबिनेट की मिली मंजूरी

MCD File Photo

नई दिल्ली : दिल्ली के तीनों निगमों (MCD) को एक करने के बिल पर मोदी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। अब इसी हफ्ते यह बिल संसद में लाया जा सकता है। संसद में पास होने के बाद दिल्ली में तीन की जगह सिर्फ एक मेयर होगा। इसके अलावा नॉर्थ, साउथ और ईस्ट के बदले एक सिर्फ एक ही निगम होगा।

बता दें कि मार्च में ही MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन इसी वजह से अबतक यह ऐलान नहीं हुआ है। तब चुनाव आयोग ने ही बताया था कि केंद्र सरकार तीनों MCD को एक कर सकती है। दिल्ली नगर निगम में चुनाव 18 मई से पहले करवाना है और राज्य निर्वाचन आयोग को एक महीने का वक्त भी चाहिए कि वो तारीखों को घोषित कर सके। ऐसे में संसद कोई भी फैसला तारीखों को ध्यान में रखकर करेगी। लिहाजा 16 अप्रैल से पहले संसद को फैसला लेना होगा।

AAP का आरोप- चुनाव से भाग रही भाजपा

दिल्ली में निगम चुनाव टालने और BJP के चुनाव से भागने के आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाए हैं। इस आरोप पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल ने कहा था 4 विधानसभा चुनावों में जमानत जब्त कराने वाली पार्टी ओवर कान्फिडेंस में है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ये दावा कर चुके हैं कि अभी एमसीडी के चुनाव हुए तो बीजेपी सिर्फ 50 सीटों में ही सिमट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *