Headlines

Delhi : अब 17 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, इस बार मेट्रो भी बंद

Delhi

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।

मजबूरी में लिया लॉकडाउन का फैसला

सीएम केजरीवाल ने कहा- वैक्सिनेशन भी बहुत तेजी से चला है। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। केंद्र से सहयोग मांगा है और उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। हमने एक्सपर्ट्स, लोगों और सरकार में चर्चा की है। लॉकडाउन को लेकर भी ये चर्चा हुई। कोरोना के केस कम तो हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर 23% ही है। ऐसे में सख्ती में ढिलाई नहीं कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत है। जान है तो जहान है। जिंदगी बची रही तो आगे बहुत कुछ कर लेंगे। मजबूरी वश हमने एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया है। अगले सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *