नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) कल ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे इस दौरान चक्रवात यास(Cyclone Yaas) से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। PM पहले भुवनेश्वर जाएंगे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, इसके बाद बालासोर, भद्रक और पूर्वी मिदनापुर का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बंगाल में समीक्षा बैठक करेंगे। इस मीटिंग में राज्य की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रह सकती हैं।
चक्रवाती तूफान ‘Yaas’ बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराया था। चक्रवात के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये, खेतों में पानी भर गया। यास के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तबाही मची है, तीनों ही राज्यों में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
PM Modi to visit Odisha & WB to review the impact of #CycloneYaas tomorrow. He’ll first land in Bhubaneswar where he’ll hold a review meeting. Then he’ll proceed for an aerial survey in affected areas of Balasore, Bhadrak & Purba Medinipur. He’ll take part in review meeting in WB pic.twitter.com/Wz2aVCVozI
— ANI (@ANI) May 27, 2021
ओडिशा के बालासोर और भद्रक सहित कई जिलों के 128 गांवों में पानी भर गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इन गांवों के लिए सात दिनों तक राहत पहुंचाने की घोषणा की है।
‘Tauktee’ के बाद एक सप्ताह के भीतर देश के तटों से टकराने वाला ‘Yaas’ दूसरा चक्रवाती तूफान है। पीएम मोदी ताउते के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पिछले दिनों गुजरात गए थे।
