जयपुर: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे भी इस स्थिति को देखकर लगातार ट्रेनों की संख्या को कम कर रहा है। इसके पीछे कम यात्रीभार की दलील दी जा रही है। इसी के चलते रेलवे ने जयपुर से मुंबई के बीच जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन जो रोज चलती है। उसे सप्ताह में 3 दिन चलाने का निर्णय किया है।
इन तीन दिन ट्रेन चलेगी
रेलवे ने जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट को सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय किया है। ये ट्रेन अब जयपुर से (02956) सोमवार, बुधवार और शनिवार और मुंबई से वापसी में (02955) रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को ही चलेगी। सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन में प्रतिदिन औसतन यात्रीभार 35-40 फीसदी रहता है। इस ट्रेन की बदौलत जयपुर से सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम की कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा ये ट्रेन इसलिए भी पॉपुलर है, क्योंकि जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के व्यापारी इस ट्रेन से बड़ी संख्या में कार्गो भी भेजते हैं।
