मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ‘थप्पड़मार’ कलेक्टर रणबीर शर्मा पर एक्शन

chattishgarh news

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें वह एक युवक के साथ बदसलूकी करते नजर आए थे। IAS एसोसिएशन ने भी रणबीर शर्मा के व्यवहार की निंदा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्विटर पर कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

सूरजपुर के नए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद अब गौरव कुमार सिंह को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। वहीं, रणवीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भेज दिया गया है। रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को अब नई जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *