Headlines

रॉबर्ट वाड्रा की कार का कटा चालान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का दिल्ली पुलिस ने चालान काटा है। रॉबर्ट वाड्रा अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बारापुला से सुखदेव बिहार स्थित ऑफिस जा रहे थे। तभी उन्होंने अचानक से ब्रेक लगाया, जिससे सुरक्षा में पीछे चल रही गाड़ी की उनकी कार से टक्कर हो गई। मामला सामने आने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत खतरनाक ड्राइविंग करने को लेकर कार्रवाई की है। घटना के समय वाड्रा गाड़ी में ही मौजूद थे। जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवान अन्य वाहन में मौजूद थे। हालांकि, किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *