Headlines

CBSE Exam 2021 : प्राइवेट छात्रों की परीक्षा 16 अगस्त से कराएगा सीबीएसई

नई दिल्ली: सीबीएसई ने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार 10वीं 12वीं कक्षा के प्राइवेट कैटिगरी के छात्रों की परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित करेगा। बोर्ड ने कहा है कि प्राइवेट अभ्यर्थियों का परिणाम बिना परीक्षा के तैयार नहीं किया जा सकता क्योंकि ना तो स्कूलों के पास उनके मूल्यांकन के लिए रिकॉर्ड है और ना ही बोर्ड के पास। बोर्ड ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में विस्तृत चर्चा भी हुई थी। शीर्ष अदालत और सभी याचिकाकर्ताओं ने प्राइवेट छात्रों की परीक्षा कराने के निर्णय पर सहमति जताई थी।

बोर्ड ने कहा है कि यूजीसी और सीबीएसई सभी छात्रों का हित चाहती है। वर्ष 2020 की तरह यूजीसी इन छात्रों के रिजल्ट को ध्यान में रखकर एडमिशन शेड्यूल तय करेगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC) ने कक्षा 12वीं के नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए तय की गई लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। पहले स्कूलों को 12वीं कक्षा का रिजल्ट 22 जुलाई तक तैयार करने के लिए कहा गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *