Headlines

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

लखनऊ : भाजपा ने शनिवार को पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

प्रधान ने कहा- योगी ने 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसी

इससे पहले प्रधान ने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा गरीबों के मकान यूपी में बने हैं। घर-घर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ भी यूपी को मिला है। गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज यूपी और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया। गरीब कल्याण की इन योजनाओं से मोदी शासन पर भरोसा बढ़ा है। योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसा हे। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसा है। प्रदेश की बहू-बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। हमें पूरा भरोसा है कि 2022 के इस महापर्व में पुन: जनता हमें आशीर्वाद देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *