Headlines

MP में सिंधिया की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Mp Jyotiraditya sacindia) कि सुरक्षा में चूक हो गयी है।योग दिवस सोमवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन महाअभियान के मौके पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हजीरा सिविल अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण (vaccination) का शुभारंभ किया वहीं सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्वालियर आने के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इस लापरवाही के चलते 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सिंधिया निरावली से हजीरा IIITM तक 7 किलोमीटर बिना सुरक्षा और फॉलो वाहन के आए।

दरअसल मुरैना बॉर्डर पर लेने गया पुलिस का पायलट वाहन सिंधिया की गाड़ी की पायलटिंग करने के बजाए पूरे रास्ते उनके जैसे दिखने वाले दूसरे वाहन की पायलटिंग करता रहा। जब तक पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक सिंधिया की गाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी।

ये लापरवाही मुरैना और ग्वालियर पुलिस के बीच समन्वय की कमी के चलते हुई है।इस पूरे मामले में एक टीआई, 5 सब इंस्पेक्टर समेत 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। सस्पेंड पुलिस कर्मियों में 9 मुरैना के और 5 ग्वालियर के हैं।

गड़बड़ी की जांच की जा रही है

इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शेष 9 पुलिसकर्मी मुरैना के हैं, जिनको मुरैना SP ललित कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *