Headlines

भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर : गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में स्थित राजभवन में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। पटेल ने गुजराती में शपथ ली। वे गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। पटेल शाह की अगवानी करने हवाई अड्डे पर भी पहुंचे थे। इस दौरान गृहमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई। पटेल ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के CM बसावराज बोम्माई, गोवा के CM प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल घर में पूजा-अर्चना के बाद थलतेज स्थित साईं बाबा के मंदिर और अडालज स्थित दादा भगवान मंदिर पहुंचे और इसके बाद सीधे नितिन पटेल से आशीर्वाद लेने उनके घर गए। इसके बाद उन्होंने पहला ट्वीट जामनगर में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

E KFeo3UUAUelbq

भूपेंद्र पटेल को पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण करने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह बीजेपी संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में। वह निश्चित रूप से गुजरात के विकास पथ को समृद्ध करेंगे।”

डिप्टी CM पर अभी फैसला नहीं

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि भूपेंद्र पटेल के साथ किसी को शपथ नहीं दिलाई गई है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री के नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *