Headlines

नारदा स्कैम में गिरफ्तार TMC नेताओं को जमानत

Narada case

कोलकाता : नारदा स्कैम में गिरफ्तार चारों टीएमसी नेताओं को कोलकाता हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। इन नेताओं को दो लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। जमानत के साथ शर्तें भी रखी गई हैं। इन नेताओं को प्रेस कांफ्रेंस करने से मना किया गया है। इससे पहले ये नेता सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया था।

इस केस में जिन नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी उसमें शामिल हैं फिरहाद हाकिम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी और शोवन चटर्जी। फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी मौजूदा पश्चिम बंगाल में मंत्री हैं, जबकि मदन मित्रा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हैं। वहीं, शोवन चटर्जी ने बंगाल चुनाव के दौरान टीएमसी छोड़ दिया था। बाद में टिकट न मिलने पर बीजेपी भी छोड़ दिया था।

हाई कोर्ट ने सशर्त अंतरिम जमानत दी

कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पीठ ने अंतरिम जमानत देने से पहले कुछ शर्तें रखीं। 2 लाख के निजी मुचलके के अलावा हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि चारों नेता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जांच में शामिल होंगे और वे नारद मामले पर लंबित मुकदमे पर कोई मीडिया बयान नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *