काबुल: अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा और तालिबान के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत ने कांधार से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षाकर्मियों को निकाल लिया है। साथ ही उन्हें वापस भारत ले आया गया है।
सूत्रों के मुताबिक इन सबको भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट से कंधार से निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि कांधार में भारतीय कांसुलेट को भी अस्थायी तौर पर बंद किया गया है और फिलहाल वहां केवल स्थानीय कर्मचारी हीं काम कर रहे है। साथ ही और सभी सेवाएं काबुल स्थित भारतीय दूतावास के ज़रिए दी जा रहीं हैं। स्थिति के सामान्य होने पर कांधार कांसुलेट को वापस खोला जाएगा।
तालिबान का दावा : आधे अफगानिस्तान पर कब्ज़ा जमा चुका
असल में जैसे-जैसे अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्तान से निकल रहीं हैं वैसे-वैसे तालिबान एक बार फिर से अफगानिस्तान में सिर उठा रहा है। वहीं एक दिन पहले ही तालिबान ने दावा किया था कि अब तक वो 50 फीसदी यानी आधे अफगानिस्तान पर वापस कब्ज़ा जमा चुका है।
