Headlines

आचार्य वैद्य ताराचंद शर्मा को राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान

ताराचंद शर्मा

जयपुर/ नई दिल्ली : आयुर्वेद क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए आचार्य वैद्य ताराचंद शर्मा को राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। दिल्ली में सेवारत आचार्य ताराचंद मूलतः राजस्थान में झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के रहने वाले हैं। आचार्य शर्मा को ये सम्मान राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की ओर से शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 25 वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रदान किया। इस गरिमामय आयोजन में आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा एवं विद्या पीठ के अध्यक्ष पद्मभूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा मौजूद थे, जबकि केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्र भाई कालू भाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।

आचार्य वैद्य ताराचंद शर्मा आयुर्वेद के क्षेत्र में न केवल ख्यातिनाम नाड़ी वैद्य हैं, बल्कि उन्होंने अनेक पुस्तकों का संपादन किया हैं उनमें से कई पुस्तके आयुर्वेद पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं। उनके अनेक शोधग्रंथ व शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में परीक्षक रह चुके शर्मा ने कई ऐसी औषधियों का निर्माण भी किया है जो असाध्य रोगों में रामबाण साबित हुई है। 50 साल से अधिक के अपने सेवाकाल में आचार्य वैद्य ताराचंद शर्मा को आयुर्वेद क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित उपाधियों से पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *