‘मरुधरा’ की प्रति राजस्थान संस्था संघ के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल और अन्य पदाधिकारियों को भेंट

मरुधरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की समाजसेवी संस्था राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा राजस्थानी संस्कृति पर आधारित स्मारिका ‘मरुधरा’ की प्रति सोमवार को शाम राजस्थान संस्था संघ की बैठक में संस्था के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल और महामंत्री के के नरेडा और अन्य पदाधिकारियों को भेंट की गई। परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द बैद और स्मारिका सम्पादक मन मोहन रामावत ने सभी को स्मारिका की विषय वस्तु के बारे में जानकारी दी।

इस स्मारिका में राजस्थान के वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास, बहुरंगी संस्कृति, रंग बिरंगे लोक-जीवन, प्रेम प्रसंगों और सामाजिक सरोकारों, प्रदेश की समृद्ध परम्पराओं , विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प,पर्यटन स्थलों,लोकगीत-संगीत और नृत्यों मशहूर तीज-त्योहारों,उत्सवों और राजस्थान के ज़ायक़ेदार व्यंजनों के साथ-साथ दिल्ली के निर्माण और विकास में राजस्थान के योगदान, कई अनछूँए पहलुओं और महत्व तथा देश विदेश के उद्योग व्यापार में मारवाड़ियों का योगदानको बहुत ही खूबसूरत ढंग से सम्पादित किया गया है।

स्मारिका का केन्द्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पिछलें दिनों नोएडा में विमोचन किया। स्मारिका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य कई विशिष्ट लोगों के सन्देश भी प्रकाशित किए गए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास जाने माने लेखक और जनसम्पर्क विशेषज्ञ गोपेंद्र नाथ भट्ट, टीवी पत्रकार जय शंकर कटारिया और अन्य कई विशिष्ट लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *