Headlines

60 से अधिक बेड वाले Private hospitals को ऑक्सीजन प्लांट लगाना होगा

Private hospitals

जयपुर। कोरोना संकटकाल में लगातार सामने आ रही ऑक्सीजन की कमी और समस्या के स्थाई समाधान के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। अब बड़े प्राइवेट अस्पतालों (Private hospitals) में खुद का ऑक्सीजन प्लांट होना अनिवार्य होगा। इसकी स्थापना अगले 2 माह के अंदर ही करनी होगी। राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में अब प्राइवेट अस्पतालों (Private hospitals) जिनकी बेड क्षमता 60 या 60 से अधिक की है, उन्हें कुल बेड के 50% बेड पर सेंट्रलाइज ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थापना करनी होगी।

मिलेगा विशेष पैकेज

साथ-साथ ही उक्त बेड्स पर ऑक्सीजन की 24 घंटे सप्लाई हेतु 2 माह के अंदर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की भी स्थापना करनी होगी। राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के मार्फत मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना पर सरकार से विशेष पैकेज भी मिलेगा।

Private hospitals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *