Headlines

राजस्थान में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं, 2019 एक्टिव केस बचे

जयपुर। राजस्थान में सबसे सुकून की बात आज यह कि कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। राहत की बात यह भी है कि बूंदी व डूंगरपुर में तो मात्र 2-2 एक्टिव केस बचे है। ऐसे ही कुछ जिले और हैं जिनमे नाम मात्र के एक्टिव केस है। यानी जिले जल्द ही कोरोना से शीघ्र पूर्ण मुक्त हो जाएंगे।

एक्टिव केस 2019 रह गए है इसमें आज आए 147 कोरोना संक्रमितों के मामले भी शामिल है। आज 306 रिकवर हुए। आज सबसे ज्यादा मामले 58 अलवर में आए, जबकि सबसे अधिक मामलों वाले जयपुर में मात्र 14 ही मामले आए। जोधपुर में 12 तथा बाकी जिलों में यह संख्या 1 अंक में रही। आठ जिलों में तो एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *