Headlines

Covishield को ग्रीन पास: यूरोपीय संघ के सात देशों में वैक्सीन को मंजूरी

Covishield को ग्रीन पास: यूरोपीय संघ के सात देशों में वैक्सीन को मंजूरी

नई दिल्ली: कोविशील्ड(Covishield) और कोवैक्सीन (covaxin) को मंजूरी न देने वाले यूरोपियन यूनियन (EU) के देशों पर भारत का दबाव बनाना काम कर गया है। वैक्सीन के ग्रीन पास को लेकर भारत और यूरोपियन यूनियन में बहस छिड़ी हुई है। इस बीच गुरुवार को यूरोप के 8 देशों ने कोवीशील्ड को ग्रीन पास देते हुए अपने यहां अप्रूव वैक्सीन की लिस्ट में शामिल कर लिया है। यानी इन देशों में कोवीशील्ड (Covishield) के दोनों डोज लेने वाले भारतीय को कोरोना नियमों से छूट मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंजूरी देने वाले देशों में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड और स्पेन शामिल हैं। बता दें कि कोविशील्ड (Covishield) टीका ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है, जिसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया(SI) कोविशील्ड के नाम से बना रहा हैै। इससे पहले बुधवार को भारत ने यूरोप को चेतावनी दी थी। भारत ने साफ कहा था कि अगर यूरोपीय देशों की मेडिकल एजेंसी (EMA) ने कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को ग्रीन पास में शामिल नहीं किया तो हम भी इन देशों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को नहीं मानेंगे। ऐसे में यूरोपीय देशों के नागरिकों को भी भारत में क्वारैंटाइन किया जाएगा।

भारत ने 27 सदस्य देशों से

भारत ने समूह के 27 सदस्य देशों से कहा था कि कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति देने पर वे अलग-अलग विचार करें। उन्होंने कहा कि भारत ने EU के सदस्य देशों से अनुरोध किया है कि Co-Win पोर्टल के माध्यम से जारी वैक्सीन सर्टिफिकेट को स्वीकार किया जाए।

यूरोपीय संघ की डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट योजना ‘ग्रीन पास’ 1 जुलाई से लागू हो गई है। इसके तहत कोरोना महामारी के दौरान रजिस्टर्ड वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को ग्रीन पास वाले देशों में जाने की अनुमति होगी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जी 20 की शिखरवार्ता में उठाया था मुद्दा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, जोसफ बोरेल फोंटेलेस के साथ बैठक के दौरान कोविशील्ड को ईयू के डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट स्कीम में शामिल करने का मुद्दा उठाया था। इटली में जी20 की शिखरवार्ता से इतर यह बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *