जयपुर। राजस्थान में कोरोना धीरे-धीरे समापन की तरफ बढ़ रहा है। कोई लापरवाही नहीं हुई तो एक सप्ताह में कोरोना की प्रदेश से विदाई हो जाएगी। पूरे प्रदेश में आज 1276 मामले कोरोना संक्रमितों के आए, जबकि 6038 ठीक हो घर पहुंचे। 65 मौते दर्ज की गई। अब एक्टिव केस 32650 रह गए है।
चिकित्सा विभाग से प्राप्त कोरोना आंकड़ों के अनुसार जयपुर में 241, अलवर में 121, श्रीगंगानगर में 101 व जोधपुर में 100 मामले कोरोना पीड़ितों के सामने आये। बाकी 29 जिलों में ये संख्या सौ से कम ही रही।
