Headlines

बच्चे ने गुल्लक फोड़कर Stalin को भेजे पैसे

mk stalin 1

चेन्नई :कोरोना संकट की इस घड़ी में जो सात साल के मासूम ने किया, वे बेहद ही सराहनीय है। तमिलनाडु में मदुरै के रहने वाले 7 साल के हरीश वर्मन की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी अपने लिए नई साइकिल खरीदने की उसने बीते दो साल से साइकिल खरीदने के लिए अपने पिग्गी बैंक (गुल्लक) में पॉकेट मनी का एक-एक पैसा जोड़ रहा था, लेकिन कोरोना महामारी में लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में हरीश ने सुना, तो साइकिल खरीदने का इरादा छोड़ दिया। इसके बदले हरीश ने पिग्गी बैंक में जमा सारे पैसे मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में भेज दिए।

पैसों के साथ भेजा पत्र

हरीश ने पैसों के साथ हाथ से लिखा एक नोट भी भेजा। इस नोट में मुख्यमंत्री से कोविड जरूरतमंदों की मदद का आग्रह भी किया। हरीश के पिता इलेक्ट्रिशियन हैं। हरीश को साइकिल न खरीद पाने का कोई मलाल नहीं था, बल्कि खुशी थी कि उसके जोड़े हुए पैसे किसी जरूरतमंद के काम आएंगे।

मिला रिर्टन गिफ्ट

वहीं रविवार को हरीश के आश्चर्य का कोई ठिकाना नहीं रहा। जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने न सिर्फ हरीश का आभार जताया, बल्कि सरप्राइज गिफ्ट में साइकिल भी भेजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *