Headlines

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री बनाने का दिए आदेश, भंग संसद भी बहाल

नेपाल

काठमांडू : नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन के भीतर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री बनाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने भंग पड़ी संसद को बहाल करने का आदेश भी दिया है। इस आदेश के साथ ही चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर राणा की अगुवाई वाली 5 जजों की बेंच ने हफ्तेभर से जारी सुनवाई खत्म कर दी।

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर 22 मई को संसद भंग कर दी थी। नेपाली संसद पिछले 5 महीने में दूसरी बार भंग की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने 12 और 19 नवंबर को चुनाव कराने का ऐलान भी किया था।

विपक्षी पार्टियों ने दायर की थी याचिका

राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 30 से ज्यादा पिटीशन फाइल की गई थीं। विपक्षी पार्टियों की तरफ से दायर ऐसी ही एक याचिका में संसद को बहाल करने और कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *