Headlines

रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का किया ऐलान

रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का किया ऐलान

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे सीजफायर किया गया।

इसके पहले रूस ने UNSC की बैठक में कहा- हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *